Doordrishti News Logo

नौ माह से वांछित हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नौ माह से वांछित हत्या का आरोपी गिरफ्तार।करवड़ पुलिस ने हत्या के एक प्रकरण में जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस बारे में गत साल जुलाई में केस दर्ज हुआ था।

होम लोन ट्रांसफर का झांसा देकर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी

पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि जोधपुर शहर में लम्बे समय से वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफतारी को लेकर पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा दिए निर्देशों की पालना में पुलिस थाना करवड़ टीम द्वारा हत्या के वाछित फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि 9 माह से फरार आरोपी संजय उर्फ संदीप पुत्र उम्मेदाराम निवासी सुथारानाडा केलनसर चाखू फलोदी को पकड़ा गया।