राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 17 पंचायत समितियों में मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एआरओ एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय रामकिशोर मीणा साथ थे।
नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन
उन्होंने धवा ब्लॉक के लूणांवास कलां और भाण्डू कलां,बोरानाडा स्थित आदर्श मतदान केंद्र और पाल के मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। मतदान प्रक्रिया, सुविधाओं की जानकारी ली और पटवारी,ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ से फीडबैक लिया।
बोरानाडा में मतदाताओं से संवाद किया। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए सुगम आवागमन, पेयजल सहित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मतदान दलों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कर सके, इसके लिए व्यवस्थाएं प्रभावी रखी जाएं। 100 और 200 मीटर की परिधि में पाबंदियों की पालना और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए।
Related posts:

नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए

राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

