निर्वाचन कार्य गंभीरता और निष्पक्षता से करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्वाचन कार्य गंभीरता और निष्पक्षता से करें: राज्य निर्वाचन आयुक्त। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब मतगणना सहित आगामी कार्य पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी-कर्मचारी गंभीरता और उत्तरदायित्व से कार्य करें।

शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कक्ष में समीक्षा बैठक में उन्होंने आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना,मतगणना केंद्रों पर समयबद्ध व्यवस्थाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। ईवीएम सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना,विजय जुलूस पर प्रतिबंध और नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखने को कहा।

उन्होंने कार्मिकों के प्रशिक्षण,पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनाती और विभिन्न प्रकोष्ठों में समन्वय के निर्देश दिए। बताया कि आयोग ने पहली बार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

स्वीप गतिविधियों, महिला कांस्टेबल तैनाती, दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर,स्काउट-गाइड की पहल की सराहना की। संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल और आईजी सत्येंद्र सिंह से संभाग के जिलों की तैयारियों की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मतदान संपन्न होने और मतगणना तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ.भंवर लाल, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद थे।