एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने शुक्रवार को जोधपुर- डेगाना-डीडवाना-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण किया।
उन्होंने डीडवाना और सुजानगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों का जायजा लिया। शौचालय, प्रतीक्षालय,सर्कुलेटिंग एरिया,एफओबी सहित यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता और साफ- सफाई की समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए
एडीआरएम ने जोधपुर से सुजानगढ़ तक फुटप्लेट निरीक्षण कर परिचालन और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीडवाना स्टेशन पर संरक्षा संवाद में रेलकर्मियों को सतर्कता और नियमों की पालना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेल संचालन में संरक्षा सर्वोपरि है,इसमें कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रामनिवास जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Related posts:

नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए

राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

