Doordrishti News Logo

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

  • जीएसटी सुधार 2026
  • नए जीएसटी प्रावधानों, कर अनुपालन एवं व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीएसटी सुधार 2026: उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज। जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन,टैक्स बार एसोसिएशन,जोधपुर एवं मारवाड़ जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक जेआईए सभागार में जीएसटी सुधार 2026- व्यावसायिक प्रभाव, अनुपालन,चुनौतियाँ और आगे की राह विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

जेआईए अध्यक्ष सोनू भार्गव ने बताया कि जीएस टी व्यवस्था में हो रहे नवीनतम सुधारों एवं परिवर्तनों का उद्योग एवं व्यापार जगत पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। बदलते कर प्रावधानों,अनुपालन प्रक्रियाओं व व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी उद्यमियों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा।

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

जेआईए सचिव अंकुर अग्रवाल ने बताया कि संगोष्ठी में जीएसटी एवं अप्रत्यक्ष कराधान के विशेषज्ञ एडवोकेट एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डॉ. अर्पित हल्दिया मुख्य वक्ता के रूप में जीएसटी सुधारों के व्यावसायिक प्रभाव,कर अनुपालन, कानूनी प्रावधानों, अपीलीय प्रक्रियाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तृत जानकारी देंगे। प्रतिभागियों की जीएसटी संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।

यह संगोष्ठी उद्योग एवं व्यापार जगत के साथ- साथ कर पेशेवरों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी तथा जीएसटी संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगी।

आयोजकों ने समस्त उद्योगपतियों,उद्यमियों, व्यापारियों,चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर सलाहकारों से संगोष्ठी में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर विशेषज्ञ मार्गदर्शन का लाभ उठाने का आह्वान किया है।