Doordrishti News Logo

युवक से पिस्टल एवं कारतूस जब्त

जोधपुर,शहर की रातानाडा पुलिस ने एक युवक को रेलवे स्टेडियम के पास में पकड़ा। उसके पास तलाशी में एक पिस्टल एवं कारतूस मिलने पर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- जेआईए के 65वें स्थापना दिवस पर महिला इकाई की स्थापना

रातानाडा पुलिस ने बताया कि गश्त के समय एएसआई बंशीलाल ने रेलवे स्टेडियम के पास में एक संदिग्ध युवक को घूमते पकड़ा। तलाशी में एक पिस्टल एवं कारतूस मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी माताजी मंदिर के पास जगदंबा कॉलोनी निवासी जसवंत सिंह पुत्र सुखसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: