Doordrishti News Logo

शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 27 व 28 को

कानिस्टेबल भर्ती-2023

जोधपुर,शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा 27 व 28 को। कानिस्टेबल भर्ती-2023 पुलिस आयुक्तालय, जोधपुर की शारीरिक दक्षता व मापतौल परीक्षा सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीमा सुरक्षा बल,बालसमन्द, मण्डोर रोड में 27 एवं 28 दिसंबर, 2023 को प्रातः 6.00 बजे आयोजित की जायेगी। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर रमेश मौर्य ने बताया कि समान पात्रता परीक्षा (सीनीयर सैकण्डरी लेवल)-2022 के आवेदकों में से आयुक्तालय जोधपुर की विज्ञापित रिक्तियों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग की वेबसाईट www.police. rajasthan.gov.in पर पुलिस मुख्यालय द्वारा अपलोड की गई है जिन्हें शारीरिक दक्षता (दौड़) एवं मापतौल परीक्षा के लिए ऑनलाईन प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें – रात एक बजे घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग

उन्होने बताया कि इस दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in एवं https://recruitment2. rajasthan.gov.in वेबसाईट पर अपलोड कर दिये जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र इन वेबसाईट से अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व डाउनलोड कर सकते हैं। कानिस्टेबल भर्ती 2023 की विज्ञप्ति के बिन्दु संख्या 14 में वर्णितानुसार मूल प्रमाण पत्रों के उसकी स्वप्रमाणित प्रति तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र व प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीमा सुरक्षा बल,बालसमन्द,मण्डोर रोड जोधपुर में उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed