Doordrishti News Logo

रात एक बजे घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग

  • बाइक पर आए दो बदमाश
  • घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में आया नजर
  • रंजिश की आशंका

जोधपुर,रात एक बजे घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग। शहर के रेजीडेेंसी रोड पर हरिसिंह नगर में रात एक बजे के आसपास बाइक पर आए दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार को आग लगा दी। घटनाक्रम सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गया है। बाइक सवार एक ने हेलमेट और दूसरे ने लाल टोपी पहन रखी थी। आशंका है कि किसी रंजिशवश कार को आग लगाया गया है। पुलिस में इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब संदिज्ध युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – वह पुलिस को देखकर भागा,तलाशी में मिला 1.3 किलो अवैध डोडा पोस्त

रेजीडेंसी रोड स्थित होटल ताज हरी महल के पास में महाराज हरिसिंह नगर है। यहां पर रहने वाले अभिमन्यु सिंह ने अपनी एक कार को रात में घर के बाहर खड़ा किया था। रात 12.50 के आस पास एक बाइक उनके घर के बाहर आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। पीछे बैठे युवक ने ज्वलनशील पदार्थ कार पर डाला फिर तीली लगाकर भाग गए। कार ने एक बार में तेज धमाके के साथ आग पकड़ ली। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। बाइक को चलाने वाले ने काला हेलमेट और पीछे बैठे युवक ने लाल रंग की टोपी पहनी हुई थी। इस बारे में अभिमन्यु सिंह की तरफ से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस को आशंका है कि कार को किसी रंजिशवश भी जलाया जा सकता है। फिलहाल परिवादी से किसी विवाद का भी पता लगाया जा रहा है। संदिग्ध युवकों की तलाश जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed