Doordrishti News Logo

मां ने बेटी को साथ लेकर गुलाब सागर में की खुदकुशी

जोधपुर, शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर में आज दोपहर में एक महिला ने अपनी बेटी को साथ लेकर खुदकुशी कर ली। गोताखोरों का पता लगने पर उसे बाहर निकाल कर फस्टएड दिया गया। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। महिला का नाम विद्या भाटी सामने आ रहा है। मगर वो कहां की रहने वाली है इस बारे में अभी खुलासा नहीं हो पाया है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि दोपहर में साढ़े बारह बजे के आस पास सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक महिला ने अपने पांच साल की बेटी संग कूदकर आत्महत्या की है। महिला जाति से हिन्दू प्रतीत हुई है। महिला के पास में एक पर्स मिला है जिसमें केवल एक पर्ची पर विद्या भाटी लिखा हुआ है।

मां बेटी को गुलाबसागर से निकालने के लिए गोताखोर महेंद्र, कुलदीप और मोहित मालवीय कूदे। दोनों को बाहर निकाल कर फस्टएड दिया गया। मगर तब तक दोनों की मौत चुकी थी। थानाधिकारी ने बताया कि पूरा ब्यौरा फिलहाल नहीं मिल पाया है। महिला ने राजपूती सूट पहने होने के साथ एक पैर में पायल मिली है। उम्र तकरीबन 30-35 साल लग रही है। बच्ची पांच साल के आस पास है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026