एमडीएम अस्पताल और दो घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल और दो घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी। शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर से एक व्यक्ति की गाड़ी चोरी हो गई। जबकि दो घरों के बाहर से भी वाहन चोर बाइक चुरा ले गए। संबंधित थानों में वाहन चोरी की रिपोर्ट दी गई।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी सतपाल सिंह पुत्र थदासिंह ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि वह अपने किसी काम से एमडीएम अस्पताल आया था। जहां से उसकी गाड़ी अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। दूसरी तरफ सदर बाजार पुलिस ने बताया कि आंध्रा बैंक के पीछे गली नंबर 2 मसूरिया निवासी सूरज पुत्र रतनलाल प्रजापत अपने किसी काम से नई सडक़ आया।
जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार
यहां बोंबे डाइंग शो रूम के पीछे गली से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। बेनिवालों की ढाणी नेवरा रोड मथानिया निवासी भींयाराम पुत्र मैसाराम जाट की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी, जोकि अंजान शख्स चोरी कर गया।
