जिले में 908 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,370 ने लिया नाम वापस

बिलाड़ा नगर पालिका में 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले में 908 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,370 ने लिया नाम वापस। जिले की सात नगरीय निकायों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 908 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 370 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। बिलाड़ा नगर पालिका में 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो गई है।

नगर निगम जोधपुर के 100 वार्डों के निर्वाचन के संबंध में नामांकन वापसी की प्रक्रिया में 188 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 385 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहे।

एमडीएम अस्पताल और दो घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी

नगर पालिका बालेसर सत्ता के 25 वार्डों में 38 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 64 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहे।

नगर पालिका तिंवरी के 25 वार्डों में 9 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 80 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रहे।

नगर पालिका मथानिया के 25 वार्डों में 20 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 80 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

इसी प्रकार नगर पालिका भोपालगढ़ के 25 वार्डों में 64 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 107 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

नगर पालिका पीपाड़ सिटी के 35 वार्डों में 29 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा कुल 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

नगर पालिका बिलाड़ा के 40 वार्डों में 22 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिये तथा 4 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 91 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में।

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब अगले चरण में 4 सितंबर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।