Doordrishti News Logo

अलग-अलग स्थानों से पांच गाड़ियां चोरी

जोधपुर, कमिश्ररेट में सक्रिय वाहन चोरों ने गत 24 घंटों में जिला पूर्व एवं पश्चिम में अलग अलग स्थानों से चार बाइक एवं एक मोपेड की चोरी की। संबंधित थाना पुलिस अब वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल भाटिया निवासी मुकेश पुत्र गोपाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि नांदड़ी स्थित धापी मार्बल रोड से उसकी बाइक चोरी हो गई। शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि देवनगर पाल लिंक रोड के रहने वाले लखसिंह पुत्र नरपत सिंह की बाइक मिल्कमैन कॉलोनी चौराहा के पास से अज्ञात चोर ले गया।

इसी तरह देवनगर पुलिस के अनुसार कल्याणपुरा गोदावास हाल पाल बालाजी मंदिर रोड निवासी दिनेश पुत्र भाखरराम विश्रोई की बाइक लूणी पंचायत समिति के सामने से चोरी हो गई। इधर चौहाबो पुलिस ने बताया कि सेक्टर 9 निवासी रमेश कुमार पुत्र देवीलाल प्रजापत अपनी बाइक लेकर सेक्टर 11 आया था। जहां से अज्ञात चोर उसकी बाइक को चुरा ले गया। जबकि सांईछाया सोसायटी आदेश्वर नगर में रहने वाली विमला शर्मा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर घर के बाहर से उसकी स्कूटी को चुरा ले गया। मामला चौहाबो पुलिस ने दर्ज किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026