जन्माष्टमी उत्सव व गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन का आयोजन

भारत विकास परिषद का बाल संस्कार कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन्माष्टमी उत्सव व गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन का आयोजन। भारत विकास परिषद,जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा गुरुवार को प्रातः केके मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरदारपुरा में बाल संस्कार के अंतर्गत जन्माष्टमी उत्सव एवं गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अहंकार विनाश का कारण है-गीता सार

कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुल 7 पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आगामी शिक्षक दिवस के मद्देनजर विद्यालय के सभी शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

द्वितीय चरण में गुरु वंदन- छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में विद्यालय के 35 गुरुजनों का सम्मान तथा 19 मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वसुमति शर्मा ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं संस्कार गतिविधियों की जानकारी दी।

जिला महिला समन्वयक अर्चना बिड़ला ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं संस्कारों का संदेश दिया। प्राचार्य शोभा ने परिषद का आभार व्यक्त किया। परिषद की ओर से प्रधानाध्यापिका का भी सम्मान किया गया।

समापन पर अर्चना बिड़ला ने सभी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर शाखा सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री,सेवा संयोजक सीताराम राठी,डॉ. एसीएच माथुर सहित 6 परिषद सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 400 विद्यार्थी,20 अभिभावकों सहित 480 लोगों की सहभागिता रही।