Doordrishti News Logo

रात को सूने मकान से जेवरात चोरी,सामान की तोड़फोड़

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को सूने मकान से जेवरात चोरी,सामान की तोड़ फोड़। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पाल रोड पर रांकावत विहार में एक मकान रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से जेवरात आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी गई।

बड़ी सातम मनाई,सेवा शिविर लगाया

पुलिस ने बताया कि रांकावत विहार पाल रोड 49डीए में रहने वाले अमित स्वामी पुत्र नितेश वैष्णव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 1-2 सितंबर की रात को उसके सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सोने का मंगल सूत्र,नथ,जरूरी दस्तावेज आदि चोरी करने के साथ सामान की तोडफ़ोड़ कर गए। सुबह पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई ढलाराम मामले में जांच कर रहे हैं।