Doordrishti News Logo

270 ग्राम अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तार

डीएसटी की सूचना पर ढाणी में पुलिस की रेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),270 ग्राम अफीम बरामद आरोपी गिरफ्तार। शहर के निकट झंवर स्थित धतरवालों की ढाणी में जिला स्पेशल टीम की सूचना पर झंवर पुलिस ने एक मकान पर रेड देकर 270 ग्राम अफीम को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि डीएसटी से सूचना मिली कि धरतवालों की ढाणी राबडिय़ां गांव में रहने वाला विकास पुत्र रामस्वरूप अवैध मादक पदार्थ रखता है। इस पर पुलिस की टीम ने वहां पर रेड देकर उसके घर से 270 ग्राम ठोस अफीम बरामद की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।