दिल्ली मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री ने किया अभिनन्दन
दिल्ली, जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में अकाली दल पंजाब के अनेक पधाधिकारी और कई समाजसेवी भाजपा में शामिल हुए। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पंजाब की राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय महानुभावों को केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की पूर्व महासचिव व डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया, पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सरपंच एस गुरप्रीत सिंह शाहपुर, पूर्व उपाध्यक्ष चांद सिंह छठा, दूरदर्शन के पूर्व मीडिया प्रेजेंटर, मोटिवेशनल स्पीकर, समाजसेवी चेतन मोहन जोशी और शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद के पूर्व सदस्य बलजिंदर सिंह डकोहा, अनुसूचित जाति विंग के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की सस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने सभी का दुपट्टा ओढ़ा कर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि निश्चित ही सभी अपने अनुभव और कौशल से पार्टी की व्यापकता में वृद्धि करेंगे।
ये भी पढें – भिक्षावृत्ति में लिफ्त बच्चों को शिक्षा व परिजनों को जागरूकता से जोड़ने की जरूरत – जस्टिस व्यास
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

