Doordrishti News Logo
  • जल जीवन मिशन
  • राज्य के 22 में से 21 जिलों में 100 प्रतिशत नल कनेक्शन
  • 30.68 लाख घरों में मिलने लगा नल से शुद्ध जल
  • 2 साल से कम समय में 13.02 लाख घर में नल कनेक्‍शन
  • 22वें जिले मेवाल के भी 82% घरों नल कनेक्‍शन
  • 1 साल पहले लक्ष्‍य हासिल करने की तैयारी में हरियाणा

चंडीगढ़, हरियाणा के जिंद और पलवल ने भी जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल जिला बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है। अब राज्‍य के 22 में से 21 जिलों के सभी ग्रामीण घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति शुरू हो गई है। शेष बचे मेवात जिले में 82 प्रतिशत घरों में नल कनेक्‍शन लग चुके हैं और राज्य के 99 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को पेयजल घर में मिलने लगा है।

हरियाणा में 30,96,892 ग्रामीण आवास हैं। जब 15 अगस्‍त 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य के 17,66,363 ग्रामीण घरों (57.04 प्रतिशत) में शुद्ध जल नल से मिल रहा था। 43 प्रतिशत परिवारों को पानी के लिए घर के बाहर जाना पड़ता था। राज्य मे दो साल से कम समय में 13.02 लाख परिवारों को नल कनेक्‍शन दिए गए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

मंगलवार को भी राज्‍य में 4113 घरों में नए नल कनेक्‍शन दिए गए थे। अब राज्य के 30.68 लाख ग्रामीण आवासों में पीने का शुद्ध जल नल से मिलने लगा है। दरअसल, हरियाणा ने वर्ष 2022 में हर घर जल राज्‍य बनने का लक्ष्‍य पेश किया था, लेकिन केंद्र और राज्‍य के बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह या सितंबर के पहले पखवाड़े में यह उपलब्धि हासिल करने की प्रबल संभावना है।

हरियाणा में पंचायत स्‍तर की बात करें तो 6045 पंचायत और 6638 गांव-हर घर जल गांव बन गए हैं। राज्य ने सभी 12,988 स्‍कूलों और 21,789 आंगनवाड़ी में शत-प्रतिशत जलापूर्ति का लक्ष्‍य भी हासिल कर लिया है। 366 स्‍कूलों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और 1233 स्‍कूलों में ग्रे-वॉटर रि-यूज के प्रावधान का काम भी पूरा कर लिया गया है।

लक्ष्‍य पूरा करने में फंड की नहीं होगी दिक्‍कत

हरियाणा को जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल कनेक्‍शन पहुंचाने में फंड की किसी तरह की दिक्‍कत सामने ना आए, इसलिए चालू वित्‍त वर्ष में 1120 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वित्‍त वर्ष 2019-20 के 149.95 करोड़ के मुकाबले सात गुना से अधिक और 2020-21 के 289.52 करोड़ रुपए आवंटन के मुकाबले 4 गुना है। चालू वित्‍त वर्ष में केंद्र सरकार ने 257 करोड़ राज्‍य सरकार को जारी भी कर दिए हैं। उम्‍मीद है हरियाणा तय समय से पहले हर घर जल राज्‍य बनने की उपलब्धि को हासिल कर लेगा।

ये भी पढें –  शहर में अलग अलग स्थानों से बाइक और मोपेड चोरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

भाजपा ने जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा

August 19, 2026

घी त्योहार व सातों आठों लोक पर्व सामाजिक संस्कारों के साथ मनाया

August 19, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

टिकट जांच में लक्ष्य से 26.65 प्रतिशत ज्यादा वसूली,16 हजार मामले पकड़े

August 18, 2026

जैसलमेर स्टेशन पर डीआरएम ने परखी यात्री सुविधाएं

August 18, 2026

नगर निगम चुनाव के लिए निकाली 100 वार्डों की आरक्षण लॉटरी

August 17, 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी अब 17 व 18 सितम्बर को

August 17, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

राजस्थान के 17 जिलों में 6453 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

August 16, 2026