बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद
- केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
- गर्भगृह से उतारा स्वर्ण छत्र और कलश
केदारनाथ(दूरदृष्टीन्यूज),बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ के शीतकालीन कपाट बंद होने से पूर्व धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का सिलसिला शुरू हो गया है। 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
इससे पूर्व गर्भगृह में विराजमान बाबा के श्रृंगार को क्रमबद्ध तरीके से समेटने और समाधि की प्रक्रिया से जुड़ी सदियों पुरानी परंपराओं का विधि-विधान से निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पंच पंडा समिति रुद्रपुर की अगुवाई में बाबा केदारनाथ के त्रिकोणीय स्वयंभू शिवलिंग पर सुशोभित स्वर्ण छत्र और स्वर्ण कलश को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उतारा गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि
इसके बाद दोनों पवित्र वस्तुओं को सुरक्षित रूप से मंदिर के भंडार गृह में रख दिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
पंचपंडा समिति के अध्यक्ष अनित शुक्ला ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों की ओर से वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के अनुरूप यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण छत्र और कलश को गर्भगृह से उतारना शीतकालीन कपाट बंद होने से पूर्व संपन्न होने वाली महत्वपूर्ण धार्मिक परंपराओं का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि आगामी छह माह तक स्वर्ण छत्र और कलश को भंडार गृह में सुरक्षित रखा जाएगा। अगले वर्ष ग्रीष्मकाल में जब बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पुनः खोले जाएंगे,तब विधि-विधान के साथ इन्हें भगवान के त्रिकोणीय स्वयंभू शिवलिंग पर दोबारा सुशोभित किया जाएगा।
इस अवसर पर अशोक, नवीन,हिमांशु और अनिकेत सहित पंच पंडा समिति के सदस्य एवं कई श्रद्धालु मौजूद थे। कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही केदारपुरी में शीतकालीन पूजा और धार्मिक परंपराओं की तैयारियां तेज हो गई हैं।
Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

