कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
- नारेबाजी की
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगाए गए आरोपों की निंदा की
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला। भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा के बाद आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगाए गए आरोपों को लेकर मामला गर्माता जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिए गए बयानों पर कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए पलटवारों के बाद आज उनका पुतला दहन किया गया।
नई सडक़ चौराहा पर राजीव गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुंती देवड़ा, कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से माफी मांगने की भी मांग की।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में मंगलवार को गहलोत पर किसानों को लूटने, नकली खाद-बीज बेचने सहित कई आरोप लगाए थे।
Related posts:

शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा

साढ़े चार साल पहले शराब पार्टी में पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार

तस्कर की 75 लाख की संपत्ति फ्रीज

बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

