Doordrishti News Logo

भाजपा सांसद की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

जयपुर, भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की गिरफ्तारी पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा अब पूरी तरह सबके सामने आ गया है। केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस समर्थित विधायक ने हिंदू समाज को विभक्त करने की कोशिश की, जिसे गहलोत सरकार का खुला समर्थन रहा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का षड्यंत्र देखिए कि उसने उस राज्यसभा सांसद को गिरफ्तार किया, जो हिंदू एकता के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि हम सबको किरोड़ीलाल का साथ देना होगा, क्योंकि राजस्थान में ही नहीं, पूरे देश में हिंदुओं के आंतरिक मामलों में दखल देकर उनकी एकता तोड़ने का प्रयास चल रहा है। जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार है, इस तरह के प्रकरण देखने को मिल जाएंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शेखावत ने डॉ. मीणा को बिना शर्त रिहा करने की मांग की थी। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को दोपहर में पुलिस ने रिहा भी कर दिया।

ये भी पढें – युवाओं ने की गौसेवा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026