झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

  • सरपंच चुनाव में प्रचार नहीं करने की रंजिश में किया था जानलेवा हमला
  • हाथ पैर तोड़े
  • रुपए चेन ले जाने का भी आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं करने की रंजिश अब जानलेवा हमले तक पहुंच गई। झंवर में स्कॉर्पियो से घर लौट रहे चेनाराम को बोलेरो कैंपर और 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने घेर लिया।

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

हमलावरों ने गाड़ी के कांच फोड़ चालक को नीचे उतारकर लोहे की रॉड,सरियों और लाठियों से पीटा। हमले में उसके दोनों हाथ बुरी तरह टूट गए और पैर में भी फ्रैक्चर हो गया। सिर,मुंह,सीने और पीठ पर भी ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर उसे मरा हुआ समझकर सडक़ किनारे फेंककर चले गए।

आरोपियों ने स्कॉर्पियो में रखे एक लाख रुपए और गले में पहनी सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 115(2), 324(4),324 (5), 307 और 109(1) में मामला दर्ज किया है।

रिपोर्ट में हरिराम,रमेश,रमेश,सुनील,कैलाश उर्फ केसराम,अजय और नरेश पुत्र हड़मानराम को नामजद किया है। झंवर पुलिस ने हमले में शामिल दो आरोपियों रमेश और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों को संभवत: बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह है मामला 
जानकारी के मुताबिक झंवर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में भंवरलाल पटेल ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। उसने और उसके परिवार ने भंवरलाल के पक्ष में प्रचार नहीं किया था। इसी बात को लेकर भंवरलाल और उसके भाई हरिराम उनसे नाराज हो गए।

चुनाव में भंवरलाल की हार के बाद उसने और हरिराम सहित अन्य लोगों ने ओमप्रकाश और उसके भाई चैनाराम को जान से मारने की धमकियां दीं। आरोप है कि उन्होंने चुनाव में दूसरी पार्टी का साथ देने पर पूरे परिवार को नहीं छोडऩे की चेतावनी दी थी।