घर मालिक रात को लौटा तब पता लगा चोरी हुई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर मालिक रात को लौटा तब पता लगा चोरी हुई। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में रामराज नगर चौखा एरिया में परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। रात को लौटे तो पता लगा कि घर में चोरी हुई है। पुलिस ने सूचना पर मौका मुआयना किया। चोर घर से 37 ग्राम सोने के जेवरात आदि चोरी कर ले गए है।
पीडि़त की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने बताया कि परिवादी भरत कुमार गौड़ पुत्र नरसिंग राम गौड़ ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मकान नंबर 169,सेक्टर-4,रामराज नगर चौखा में रहता है। 26 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे घर पहुंचे तो मकान के बाहर का ताला टूटा हुआ मिला।
कमिश्ररेट में एक ही रात में पकड़े 16 लोग
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घर का सामान संभाला गया,तो सोने की रखड़ी और कॉलर चेन गायब मिली। पुलिस नकबजनों की पहचान के साथ अब तलाश में जुटी है। मामला सोमवार को दर्ज कराया गया।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

