सरदार वल्लभ भाई पटेल पर देश को गुमान है- शिवराज सिंह
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज), सरदार वल्लभ भाई पटेल पर देश को गुमान है- शिवराज सिंह स्वाधीनता प्राप्ति के बाद भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरदार पटेल पर देश को गुमान है। उनके दृढ़ संकल्प के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की संज्ञा मिली।
सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर को आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में किया गया। इस वर्ष का विषय ‘सरदार पटेल व्यक्ति और व्यक्तित्व’ रखा गया था। मुख्य वक्ता शिवराज सिंह चौहान ने अपरिहार्य कारणों से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक का विभिन्न विद्यालयों में वितरण
प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में शिवराज सिंह ने 565 देसी रियासतों के विलय,विशेष रूप से भोपाल,जूनागढ़ और हैदराबाद के विलय में सरदार पटेल की भूमिका, खेड़ा किसान आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि 1935 में ग्रामीण विकास की जो दृष्टि सरदार पटेल ने दी थी,उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान,पीएम आवास योजना और भारत जी रामजी योजनाओं के माध्यम से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार और प्रशासनिक सेवाओं की स्थापना में उनके योगदान को भी याद किया।
अंत में आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव जैन ने आभार व्यक्त किया। इस व्याख्यान का प्रसारण 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे राष्ट्रीय नेटवर्क पर किया जाएगा।
