Doordrishti News Logo

चुनाव कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि

जयपुर,चुनाव कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि। चुनाव कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदान और मतगणना सहित अन्य कार्य में नियुक्त कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। गुप्ता ने बताया कि मतदान के दिन बूथ पर नियुक्त माइक्रो ऑब्जर्वर को अब प्रथम दो दिवस के लिए 1,000 रुपए तथा दो दिवस से अधिक ड्यूटी पर 500 रुपये प्रतिदिन (अधिकत्तम 3,000 रुपये) पारिश्रमिक दिया जाएगा। पूर्व में माइक्रो ऑब्जर्वर को पारिश्रमिक के रुप में एकमुश्त 1,000 रुपये दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के कारण कई माइक्रो ऑब्जर्वर की चुनाव ड्यूटी दो दिन से अधिक होती है। अब इस वृद्धि से उन्हें लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें – पांच महिने से फरार 31 सौ रुपए का इनामी गिरफ्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान और मतगणना दल के साथ नियुक्त सहायक कर्मचारी का दैनिक भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। इसी प्रकार, मतदान दल,जोनल मजिस्ट्रेट,एरिया मजिस्ट्रेट के साथ नियुक्त कार्मिक, होम गार्ड,फॉरेस्ट गार्ड,ग्राम रक्षक दल, एनसीसी सीनियर कैडेट,भूतपूर्व सैनिक आदि का मानदेय 350 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है। साथ ही,वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के कार्य में नियुक्त कार्मिकों का मानदेय भी 250 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है।

गुप्ता ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान भी चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों के मानदेय एवं पारिश्रमिक में वृद्धि की गई थी। मंहगाई दरों में वृद्धि के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग द्वारा इन कार्मिकों के मानदेय और पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शाला क्रीड़ा संगम में तीरंदाजी रेंज की सुविधा शुरू

July 28, 2026

सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में स्टेशन मास्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण- डीआरएम

July 28, 2026

18 ट्रिप रद्द रहने के बाद आज पटरी पर लौटेगी जोधपुर-हडपसर सुपरफास्ट

July 28, 2026

तस्कर कार को छोड़ भागा गाड़ी से 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद

July 28, 2026

चलती ट्रेन से गिरा युवक अस्पताल में मौत

July 28, 2026

विदेशी चिकित्सा शिक्षा पर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित

July 28, 2026

महंगे पेट्रोल में इथेनॉल मिलाना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय: शर्मा

July 28, 2026

रोटरी क्लब जोधपुर को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए 30 डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड

July 28, 2026

जोधपुर में सामान्य से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश

July 28, 2026