जोधपुर, हरिद्वार महाकुंभ में सैनाचार्य अचलानंद गिरि के सानिध्य में अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। 1 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले शिविर में प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों के लिए आवास व भोजन व्यवस्था निशुल्क रहेगी। कार्यक्रम संबंधी निमंत्रण पत्रिका का विमोचन सोमवार को जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर राइकाबाग में किया गया।

रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि सैनाचार्य अचलानंद गिरि, महंत अमृताराम रामस्नेही, महंत श्रीधर गिरि, संत बलराम गिरि आदि संतों के सान्निध्य व महापौर कुंती देवड़ा के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, समाजसेवी सुरेश चौधरी, महेंद्र टाक, हरिगोपाल राठी, श्यामसुंदर झंवर, गणपत सिंह राजपुरोहित, बृजराज सिंह झालामंड,करण सिंह राठौड, गोपाल पटेल, जगदीश विश्नोई, बुधाराम विश्नोई,, श्रीराम पटेल, धर्मीचंद सोलीवाल, महावीर सिंह गठिया, मदन सोलीवाल, दीपक बागड़ी, नरेंद्र पंवार, नयन चौहान, अशोक बंग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

शांतिनाथ प्रभु की स्नात्र एवं गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

भगवान महावीर के निर्वाण कल्याणक दिवस पर प्रभात फेरी 10 को

