जोधपुर, केंद्र सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र की दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में यूनाईटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर सोमवार व मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल में 10 लाख बैंक कर्मी व अधिकारी हड़ताल पर रहे।

यूनियन के महासचिव पूनम जालान ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के जोधपुर एवं जयपुर ग्रामीण की समस्त 151 शाखाओं के समस्त कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर रहे। किसी तरह के कार्य नहीं किए गए। शहर की विभिन्न बैंकों की 200 से अधिक शाखाएं व 3000 कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल में शामिल हुए।

भारतीय स्टेट बैंक जालौरी गेट के शाखा पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया बैंक कर्मियों ने बताया कि इस दो दिवसीय हड़ताल में करीब 200 करोड़ रुपए के लेनदेन प्रभावित होंगे तथा इस हड़ताल के दौरान एटीएम की व्यवस्था भी प्रभावित होगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

