Doordrishti News Logo

जातरूओं की आड़ में आई नकबजनों की गैंग

  • एक ही रात में नींद में महिला का बोर और नाक की फीणी खींच ले गए
  • अन्य मकान में बक्से से जेवर नगदी चुराई
  • जाग के बावजूद नकबजन अंधेरे में भाग गए
  • पारदी गैंग ने बोरानाडा में फैक्ट्रियों में लगाई थी सेंध

जोधपुर,जातरूओं की आड़ में आई नकबजनों की गैंग। शहर में लोक देवता बाबा रामदेव का मेले की शुरूआत के साथ ही जातरूओं की आड़ में नकबजन गैंग आने लगी है। तकरीबन एक माह पहले बोरानाडा स्थित फैक्ट्रियों में पारदी गैंग के लोगों ने एक साथ सेंध लगाई थी। मगर उसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया। इधर 5-6 सितंबर की रात में सालावास स्थित राजेश्वर नगर में तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकबजन गिरोह नींद में महिला का बोर,नाक की फीणी को उखाडऩे के साथ एक अन्य मकान में सेंध लगा गए। घर में जाग होने पर चिल्लाए मगर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इस बारे में एक संयुक्त रिपोर्ट विवेक विहार थाने में अब दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़िए- आरएसी प्रथम बटालियन की महिला कांस्टेबल और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि घटना में सांगरिया गणेश नगर हाल राजेश्वर नगर कॉलोनी सालावास निवासी घनश्याम उर्फ गोपाल पुत्र दौलतराम एवं तेजाराम पुत्र गणेशराम देवासी की तरफ से संयुक्त रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि दोनों के मकान पास पास में ही है। 5-6 की दरमियानी रात दो बजे तीन चार लोग पहले तेजाराम के घर में घुसे। वहां आंगन में सो रही उसकी माता सोनी के सिर पर पहना सोने का बोर की डोर काटने के साथ खींच ली। इस पर सोनी देवी के जागने पर वह चिल्लाई तब बदमाश भाग गए। इस पर तेजाराम और अन्य लोग एकत्र हो गए। परिवादी घनश्याम भी पहुंचा और ये लोग चोरों के पीछे पीछे गए। मगर वे अंधेरे में भाग छूटे। घनश्याम की पत्नी भी तलाश में लगी थी। कुछ देर बाद लौटे तो पता लगा कि घनश्याम के कमरे के ताले तोड़ कर बक्से से उसकी पत्नी पदमादेवी की सोने की कंठी,पर्स जिसमें चार हजार थे वह ले गए। बाद चोर नजदीक ही केवलराम के मकान में घुसे। जहां आंगन में उसकी पत्नी सो रही थी तो उसके नाक की फीणी को उखाड़ ले गए। एक साथ हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और विवेक विहार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
उल्लेखनीय है कि एक महिने पहले बोरानाडा स्थित फैक्ट्रियों में पारदी गैंग के कुछ लोग नकबजनी कर गए थे। यह लोग कच्छा बनियान के रूप में आए थे। मगर पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। उक्त रात में हुई चोरियों में भी इसी गैग का हाथ होने का अंदेशा जताया जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026