सब्जी की दुकान में बालश्रम से पांच बालकों को कराया मुक्त
दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पूर्व की मानव तस्करी यूनिट पूर्व ने बनाड़ रोड पर एक सब्जी की दुकान पर कार्य करने वाले पांच बालकों को बालश्रम से मुक्त करवा उन्हें बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया।
जिला पूर्व मानव तस्करी यूनिट एवं बाल कल्याण अधिकारी एसआई सहदेव ने बताया कि एएचटीयू एसेस टू जस्टिस फोर चिल्ड्रन एनजीओ के किशन खुडिवाल के सहयोग से बनाड़ रोड स्थित एक सब्जी की दुकान पर छापा मारा गया। जहां पर पांच बालकों को प्रतिमाह पांच हजार मानदेय पर कार्य करवाया जा रहा था। बच्चों से सुबह सात से रात नौ बजे तक कार्य करवाया जाता था। सब्जी लाने से धोने तक कार्य बच्चे कर रहे थे।
पुलिस की तरफ से दुकानदार मोहनसिंह के खिलाफ जेजे एक्ट में बनाड़ थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस की टीम में बाल कल्याण अधिकारी एसआई सहदेव के साथ एएसआई सेसाराम,कांस्टेबल कन्हैयालाल,महिला कांस्टेबल संजू, बेबी,मानव तस्करी यूनिट पूर्व के कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

