Doordrishti News Logo

सूर्यतपा 25 से सताएगा, मगर उससे पहले शनिवार से दो दिन रहेगी राहत

  • गर्मी का कहर
  • पारा डेढ़ डिग्री बढ़कर 41.5 डिग्री पहुंचा

जोधपुर, प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी से कुछ राहत मिलने के साथ पारा गिरा था। मगर गुरूवार से फिर से पारा छलांग लगाने लगा है। जोधपुर में भी पारा आज डेढ़ डिग्री चढक़र 41.5 डिग्री चला गया जो दो दिन पहले 40 डिग्री तक पहुंचा था। इधर लोगबाग भीषण गर्मी के बीच 25 मई से लगने वाले सूर्यतपा को लेकर सोच में हैं। सूर्यदेव नौ दिन तक रोहिणा नक्षत्र में रहेंगे। इस बीच भीषण गर्मी का आभास बनेगा। जो तापमान को फिर से 45 डिग्री पार पहुंचा सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में लू के आसार भी बनेंगे।

गुरूवार को जोधपुर सहित मारवाड़ में मौसम शुष्क बना रहा। दोपहर तक चटक धूप से भीषण गर्मी के बीच तापमान चढऩे लगा और आज यह बढ़ गया। कल के मुकाबले डेढ़ डिग्री तापमान बढऩे से आज लोग इससे आजीज आए। उष्ण हवाओं ने भी काफी सताया। दोपहर में लोगबाग अपने अपने घरों में ही दुबके रहे। शाम को मौसम कुछ ठंडा होने पर बाहर को निकले।

मौसम विभाग की मानें तो 21 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ तंत्र बनने से आंधी बारिश की संभावना है। धूल भरी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। इसका असर दो दिन रहेगा। बाद में सूर्यतपा भी लग जाएगा। फिलहाल केरल में मानसून के पहुंचने की संभावना 27 मई जताई जाती है। जो नीयत समय से एक सप्ताह पहले बताया जाता है। इस लिहाज से प्रदेश में भी मानसून की एंट्री 20-25 जून तक बन सकती है। फिलहाल एक महिना गर्मी से निजात मिलना संभव नहीं है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026