Doordrishti News Logo

नाबालिग बेटी से भिक्षावृति करा रही मां पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग बेटी से भिक्षावृति करा रही मां पर केस दर्ज। शहर के सरदारपुरा सातवीं सी रोड पर एक महिला अपनी नाबालिग बच्ची से भिक्षावृति कराती मिली। बच्ची को बाद में सुधार गृह भिजवाया गया मां के खिलाफ किशोर अधिनियम में केस बनाया गया। मामला बुधवार का है।

खाते से 2.75 लाख पार

सरदारपुरा थाने के एसआई दीपलाल को मुखबिर सूचना मिली कि सरदारपुरा सातवीं सी रोड पर एक महिला द्वारा अपनी बच्ची से भिक्षावृति करवाई जा रही है। इस पर पुलिस की टीम वहां मस्जिद के पास में पहुंची और महिला को बच्ची सहित दस्तयाब किया। बच्ची को बाद में सुधार गृह भिजवा दिया गया। मां देसूरी नारलाई हाल सिवांची गेट निवाासी मीना भाट के खिलाफ किशोर अधिनियम का केस बनाया गया।