Doordrishti News Logo

खाते से 2.75 लाख पार

  • चार साल पूर्व नशे की हालत में था
  • तब किसी ने मोबाइल से चुराए एटीएम पिन नंबर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाते से 2.75 लाख पार।शहर के नागौरी गेट स्थित शिप हाउस के पास रहने वाले एक शख्स के मोबाइल से किसी ने एटीएम के पिन नंबर चुरा लिए। चार साल पहले वह नशे की हालत में था। चार साल तक शातिर ने पिन नंबर से यूपीआई के मार्फत 2.75 लाख रुपए अब तक निकाल लिए।
पीडि़त ने नागौरी गेट थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है।

बहन बहनोई ने इलाज के नाम पर भाई से किया फ्रॉड

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि शिप हाउस आनंदविला के पास रहने वाले मो.रफिक पुत्र अब्दुल रसीद ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका एक बैंक एकाउंट एसबी आई सरदारपुरा शाखा में है। 9 नवंबर 2022 को वह अपने घर के बाहर नशे की हालत में बैठा तब किसी ने उसके मोबाइल से एटीएम के पिन नंबर चुरा लिए और फिर धीरे-धीरे यूपीआई के मार्फत चार साल में 2.75 लाख रुपए निकाल लिए।

पीडि़त का कहना है कि उसने अपनी नशे की लत के चलते इस बात को घर में नहीं बताया,न ही किसी भी प्रकार से कोई गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई और न ही बैंक में जाकर शिकायत दी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी द्वारा उसके बैंक खाते से 11 मार्च 26 तक यह रकम निकाली गई है।