बहन बहनोई ने इलाज के नाम पर भाई से किया फ्रॉड
- तांत्रिक से इलाज के नाम पर 26 तोला सोना और 26 लाख कैश लिए
- केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बहन बहनोई ने इलाज के नाम पर भाई से किया फ्रॉड।शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति को उसकी बहन-बहनोई ने ठगी का शिकार बना डाला। पीडि़त की पत्नी के इलाज के नाम पर 26 लाख केश और 26 लाख का सोना ऐंठ कर खुर्दबुर्द कर डाला। पीडि़त ने अपनी बहन-बहनोई को नामजद कर बासनी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।
पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया है,जिसमें अग्रिम पड़ताल जारी है।
बासनी पुलिस ने बताया कि कृष्णमंदिर बासनी निवासी घनश्याम कुमार पुत्र घेवरचन्द प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि करीब एक-डेढ साल पहले से उसकी पत्नी मन्जू के गले में गांठ की तकलीफ है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। उस समय मेरे बहनोई राजकुमार और बहिन दोनों को किसी तरह मालूम चला और घर आकर बोला कि इसके कोई दूसरी तकलीफ है।
हमारी जान पहचान में कोई तांत्रिक है जो सही इलाज कर देगा। पीडि़त ने अपने बहनोई राजकुमार,बहन और भांजे आदि पर विश्वास कर लिया। बाद में उन्होंने पीडि़त की पत्नी को डराने धमकाने के साथ रुपए लेना शुरू कर दिया और कहा कि रुपए आपके पूजा हो रही है,वहां रखना पड़ेगा।
उस दौरान पीडि़त की पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब दो भांजे आदि पत्नी से गहने लेकर गए। जो पूजा के बहाने लिए गए। पीडि़त से कहा गया कि पत्नी की तबीयत सही कराना है तो तुम्हारे भी ज्वैलरी देनी होगी जिसमें सोना रखड़ी 4 तोला,सिरका बोर 5 तोला, 2 अंगूठी जेन्टस 2 चेन 4 तोला दोनों की जोडी 3-6 तोला,कंठी 3 तोला,अंगूठी आदि टोटल 26 तोला सोना और 26 लाख रुपए ले लिए।
पीडि़त का कहना है कि अब रुपए और गहनों के लिए उसे टालमटोल जवाब दिया जा रहा है। उसके बहन बहनोई ने धोखाधड़ी कर रकम को ऐंठ लिया।
