Doordrishti News Logo

पांच हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

एक साल से था फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करीब एक वर्ष से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस थाना बालेसर के एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े एक प्रकरण में वांछित चल रहे आरोपी दौतड़ी खेड़ा,थाना भदेसर, जिला चित्तौडग़ढ़ निवासी प्रकाश पुत्र चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया गया है।

24 घंटे में पकड़ा स्कूटी चोर

आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी श्रवण कुमार भवंरिया के नेतृत्व में टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके गांव में दबिश दी और आरोपी प्रकाश को दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस थाना बालेसर के एक प्रकरण में वांछित था।