24 घंटे में पकड़ा स्कूटी चोर
पहले से दर्ज है 18 प्रकरण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),24 घंटे में पकड़ा स्कूटी चोर।शहर की सरदारपुरा पुलिस ने नवीं पाल रोड सरदारपुरा से आधी रात में चोरी हुई स्कूटी के संबंध में वाहन चोर को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ पहले से ही 18 प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हो रखे है। आरोपी शातिर वाहन चोर बताया गया है।
