Foundation stone laid for a school building worth ₹98.98 lakh in Kudi Bhagtasni.

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (संस्कृत) कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख रुपए के विद्यालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया।

पटेल ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यालयों के अवसंरचनात्मक विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। बजट घोषणा के अनुरूप 2 हजार करोड़ रुपये के विद्यालय आधारभूत संरचना कोष का निर्माण करवाया जाएगा।

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि:-
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कारगिल विजय दिवस हमें गर्व से भर देता है। यह दिन हमें अपने वीर जवानों के अदम्य साहस की याद दिलाता है। उन्होंने कहा माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर वाले सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

तख़्तसागर से कुड़ी होद तक पाइपलाइन का सुदृढ़ीकरण:-
पटेल ने कहा दो वर्ष में विधान सभा क्षेत्र लूणी में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न गांवों और सेमी अर्बन एरिया में 69 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य करवाए गए। इस वर्ष के बजट में लूणी के विभिन्न गाँवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए 65 करोड़ रुपये से तख़्तसागर से कुड़ी होद तक पाइप लाइन बदलने एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

सभी कॉलोनियों में चरणबद्ध रूप से होगा सड़क निर्माण:-
उन्होंने कहा कुड़ी क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में चरणबद्ध रूप से सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जाएगी। लिफ्ट कैनाल तृतीय फेज का काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा, जिससे पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा। क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में सीवरेज और स्ट्रीट लाइट का काम भी करवाया जाएगा।

ये थे उपस्थित:-
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रमेश प्रजापत,जगदीश देवासी, शैलाराम सारण,दिनेश सिंह राजपुरोहित,गिरवर सिंह, श्याम खीचड़,धर्मा राम प्रजापत, देवाराम कुड़िया,भागीरथ भादू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

120 किलो डोडा पोस्त 2 किलो अफीम और 91 ग्राम एमडीएमए जब्त,पांच तस्कर गिरफ्तार

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026