पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स
- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
- चार महिलाओं की कारस्तानी
- ढाई लाख की पायल चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स। शहर के नागौरी गेट एरिया की एक ज्वैलरी शॉप पर खरीदारी के बहाने कुछ महिलाएं चांदी का ज्वैलरी बॉक्स की उठाकर ले गई।
ज्वैलरी बॉक्स में एक किलो चांदी की पायलें होना बताया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है। ज्वैलर की तरफ से नागौरी गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पूसिंह ने बताया कि नागौरी गेट पुलिस चौकी के सामने वेदराज भवन निवासी मुकेश पुत्र मोहनलाल सोनी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप क्षेत्र में जगदंबा ज्वैलर्स नाम से आई है।
जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव
22 अगस्त को दिन में चार महिलाएं जो साड़ी पहने हुए थे। उन्होंने चांदी की पायल खरीद की इच्छा जताई। उनके जाने के कुछ देर बाद जब उसने आइटम चैक किए तो पता लगा कि एक पायलों का बॉक्स कम मिला।
सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि महिलाओं ने एक यह बॉक्स बातों में उलझाकर छुपा लिया और ले गई।
एएसआई पप्पूसिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। महिलाएं पैदल चल कर आई फिर आगे के फुटेज देखे जा रहे है। महिलाएं आरंभिक तौर पर बाहरी प्रतीत हो रही है। फिलहाल इनकी पहचान के साथ तलाश जारी है।
