शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

एमडीएम अस्पताल में मरीज बन करता था रैकी मौका मिलते ही चुरा लेता बाइक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद। कमिश्ररेट की जिला पश्चिम पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

आरोपी एमडीएम अस्पताल में मरीज बनकर पहुंचता था और परिसर में खड़ी मोटर साइकिलों की रेकी कर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। गत 27 मार्च को मानपुरा झालामंड निवासी शंकरलाल ने एमडीएम अस्पताल से अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में लगातार जांच और वाहन चोरों की तलाश के बाद शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों और विशेष रूप से एमडीएम अस्पताल परिसर से चोरी हुए वाहनों के खुलासे के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे।

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और वृत्त पश्चिम के अधिकारियों के सुपरविजन में शास्त्रीनगर थानाधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मानवीय आसूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी अभिषेक उर्फ पिंटू विश्नोई निवासी विश्नोइयों की ढाणी, सांवलता कल्ला, रोहट, पाली को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

मरीज बनकर करता था रैकी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन के समय एमडीएम अस्पताल में मरीज बनकर पहुंचता और अस्पताल परिसर में घूमकर एकांत स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रैकी करता था। मरीजों और उनके परिजनों द्वारा जल्दबाजी में खड़ी की गई मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर आरोपी लॉक तोडक़र उन्हें चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वाहनों को दूरदराज और सुनसान स्थानों पर छिपा देता था।

पुलिस ने आरोपी से प्रकरण में चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।कार्रवाई में शास्त्रीनगर थानाधिकारी दिनेश लखावत,उपनिरीक्षक शैतान चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक मजीद खान, चर्चलप्रकाश,हेड कांस्टेबल महेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल फरसाराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कांस्टेबल फरसाराम की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026

मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

August 25, 2026