जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम 4.30 बजे लघु उद्योग भारती में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मदन राठौड प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी सीआर चौधरी,प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेंद्र सैनी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, अध्यक्ष प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़,नारायण सिंह देवल,रविंद्र सिंह बालावत चुनाव जिला प्रभारी,न्यु मुम्बई विधायक विकांत पाटिल,महाराष्ट्र भाजयुमो अध्यक्ष अनुपम मौरे,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, पर्यवेक्षक किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन में भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं निकाय चुनाव संभाग प्रभारी मदन राठौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में टिकट का आधार कार्यकर्ता की सक्रियता, मेहनत और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता होगी। जो कार्यकर्ता दिन-रात जनता के बीच रहकर उनके कार्यों को पूरा करवाने और अपने वार्ड के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है, पार्टी ऐसे कार्यकर्ता को प्राथमिकता देगी।

मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता अपने वार्ड के विकास के लिए कार्य योजना बनाकर जनता के बीच जाएं और उनके काम करवाने में जुटें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि जनता के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा है कि जनता के काम के लिए जितने रुपए चाहिए,उतने लेकर जाओ। योजनाएं बनाना और उन्हें धरातल पर उतारना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। भजन लाल शर्मा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार जनता के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देंगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता काम करवाते- करवाते थक जाएगा, लेकिन विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी।

राठौड़ ने जोधपुर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अतुल भंसाली अपने क्षेत्र के विकास के लिए ढाई वर्षों में करीब 27 करोड़ रुपए के विकास कार्य लेकर आए हैं और उनके क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं। इसी प्रकार सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं।

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह जागृत रहने का समय है। देश को कमजोर करने की कोशिश करने वाली ताकतों को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि हमें सभी को एकजुट होकर देशहित में काम करना है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर व्यक्ति देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे।

मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कारण देश लगातार मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जोधपुर में भाजपा भारी बहुमत से विजय प्राप्त कर बोर्ड बनाएगी और शहर के विकास को नई गति देने का काम करेगी। मुख्य वक्ता ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि निकाय चुनाव केवल पार्षद चुनने का चुनाव नहीं,बल्कि जोधपुर के विकास की दिशा तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि शहर में मूलभूत सुविधाएं कैसी हों, शहर कितना साफ-सुथरा हो और सड़कों एवं यातायात की व्यवस्था कैसी हो। अच्छी सड़कें और बेहतर यातायात व्यवस्था होंगी तो आमजन कम समय में अपने घर और कामकाज के स्थान तक पहुंच सकेगा।

लखावत ने कहा कि भाजपा जोधपुर में पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी और एक योग्य व्यक्ति को महापौर बनाकर ही यहां से वापस जाएंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के भूपेंद्र सिंह सैनी प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी ने बताया कि चुने हुए पार्षदों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने वार्ड और पूरे शहर के विकास की योजनाएं बनाएं तथा उनके क्रियान्वयन के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि योजनाएं आप बनाइए और काम करवाइए,पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराने में पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या पर उत्साह जताते हुए कहा कि जितने लोग अंदर बैठे हैं,उतने ही बाहर खड़े हैं। यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जोधपुर में भाजपा भारी मतों से जीत की ओर बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है,मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान मजबूत हो रहा है और भाजपा के चुने हुए पार्षदों के नेतृत्व में जोधपुर को भी मजबूत बनाया जाएगा।

पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा
टिकट वितरण को लेकर भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि टिकट के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता,पार्टी के प्रति निष्ठा,आमजन में स्वीकार्यता और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया से पहले ही जिला अध्यक्ष ने वार्ड प्रभारियों को नियुक्त कर वार्डों में भेजकर संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया था।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पैराशूट से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगा। यदि कोई ऐसा उम्मीदवार टिकट की दौड़ में है तो पहले वह पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करे। जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता से चर्चा के बाद पैनल तैयार करेंगे, जिसे प्रदेश समिति को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय प्रदेश समिति द्वारा किया जाएगा।

सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भजनलाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि जनता के कामों के लिए संसाधनों की तथा धन की कमी नहीं आने देगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास की योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का आह्वान किया।

भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया
सम्मेलन के अंत में प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता,उत्साह और मेहनत के बल पर जोधपुर में भाजपा भारी मतों से विजय हासिल करेगी और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनेगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव तक पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह और जोश दिखाई दिया। सम्मेलन के दौरान वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने किया।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026