'Mann Ki Baat' of Prime Minister Modi was heard at the polling booths of all three assembly constituencies.

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 136 वें संस्करण का रविवार को जोधपुर शहर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्साह पूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया।

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में शहर के सभी मंडलों एवं बूथ स्तर पर किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा,राजस्थानविधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायक जोगेश्वर गर्ग,विधायक देवेंद्र जोशी,विधायक अतुल भंसाली एवं प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ सहित भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम को सुना।

जोधपुर के वार्ड संख्या 64, घंटाघर के पास बूथ संख्या 14 पर राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा,जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,‘मन की बात’ कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा,क्षत्रिय पार्षद राजेश कच्छावाह,युवा मोर्चा महामंत्री संजय पवार,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु, मंडल अध्यक्ष पूजा सुराणा एवं अरविंद पुरोहित के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने कार्यक्रम का श्रवण किया।

बीएसएनएल टावर से बैटरियां चोरी,केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’,आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण और ‘हर घर तिरंगा’जैसे राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जन भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रेरणादायी संदेश मिला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यकर्ताओं व आमजन ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

बूथ संख्या 28 पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में सामूहिक श्रवण। महामंदिर, राइका बाग,पावटा,त्रिपोलिया, खाण्डाफलसा,रातानाडा, शास्त्रीनगर,प्रतापनगर, मसूरिया,चौपासनी,सूरसागर मंडलों में क्रमशः मंडल अध्यक्षों विकास सामरिया,रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविंद पुरोहित,हरि सिंह पंवार,अमित सिंघाटिया, भैरू दास वैष्णव,सुरेश मेघवाल, हेमंत जानयानी एवं पंकज भाटी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुए।

धर्म परिवर्तन मामले में 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत,जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैया,प्रतिपाल सिंह वालेचा,गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश वासियों को प्रेरणा देने वाला है और जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संदेश देता है।

संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया एवं चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी ने कहा कि प्रधानमंत्री सीधे प्रत्येक नागरिक से संवाद कर समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। सभी मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026