Doordrishti News Logo

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

-बालिकाओं के पुनर्वास, समग्र विकास एवं आत्मनिर्भरता के लिए दिए निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण। उपमुख्य मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान शिशु एवं बालिका गृह का निरीक्षण कर वहां रह रहे 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के शिशुओं एवं 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही आवासीय,शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

उप मुख्यमंत्री ने गृह में रह रही बालिकाओं के पुनर्वास पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि जिन बालिकाओं के अभिभावकों अथवा परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है,उनकी विधिसम्मत प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें यथाशीघ्र परिवार से मिलाने के प्रभावी प्रयास किए जाएं,ताकि उन्हें पारिवारिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गृह में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, अध्ययन के लिए उपलब्ध पुस्तकों,रहन-सहन की व्यवस्थाओं तथा बालिकाओं को प्रदान किए जा रहे कौशल विकास प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी दिनचर्या,शिक्षा एवं रुचियों की जानकारी ली।

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

इस दौरान संचालित ब्यूटी पार्लर स्किल कोर्स सहित अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाले कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

दीया कुमारी ने कहा कि बच्चों का विकास केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होना चाहिए,बल्कि उनके मानसिक,बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य के सभी शिशु एवं बालिका गृहों में पर्याप्त संख्या में इनडोर गेम्स तथा प्रेरणादायी एवं रोचक कहानी की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं, जिससे बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित हो सके तथा उन्हें सकारात्मक एवं सृजनात्मक वातावरण प्राप्त हो।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर आलोक रंजन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बजरंग लाल सारस्वत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

Related posts: