Doordrishti News Logo

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

पत्थरों से भरा ट्रक-डम्पर और दो जेसीबी जब्त -एमएमआरडी एक्ट के तहत मामला दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार। पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम के बोरानाडा थाना में जिला विशेष टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से पत्थरों से भरा एक ट्रक-डम्पर और दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं।

पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भोमिया आईपीएस एवं पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार सैन आरपीएस एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त बोरानाड़ा हिमांशु शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में की गई। पुलिस के अनुसार, बोरानाड़ा थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में जिला विशेष टीम एवं बोरानाडा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुझावड़ गांव से करीब तीन किलोमीटर आगे उत्तर दिशा में पहाड़ी क्षेत्र के कच्चे एवं उबड़-खाबड़ रास्ते पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चुतराराम पुत्र घेवरराम, निवासी लूणावास खारा झंवर,पप्पूखां पुत्र हमीदखां मंगलिया, निवासी चिरायों की ढाणी हिंगोला झंवर तथा जहीर पुत्र दाउद,निवासी सिदरावत,थाना फिरोजपुर झिरका,जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पत्थरों से भरा एक ट्रक-डम्पर एवं दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
पुलिस टीम में एएसआई भगाराम, गोकाराम, कांस्टेबल महेंद्र एवं महिपाल भी शामिल थे।

Related posts:

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026

मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

August 25, 2026