पांच नकबजन गिरफ्तार चोरी का माल बरामद
ऊंटों की घाटी में चोरी का 24 घंटों में खुलासा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पांच नकबजन गिरफ्तार चोरी का माल बरामद। शहर की सूरसागर पुलिस ने ऊंटों की घाटी में रात के समय में हुई चोरी की घटना का 24 घंटों में खुलासा करते हुए पांच नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम नरेन्द्र सिंह देवडा व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपर विजन में सूरसागर थानाधिकारी हरीश चन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में प्रकरण की वारदात को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई।
अग्नि कर्म से मिली एड़ी के असहनीय दर्द से राहत
परिवादी शाहबाज बेलिम पुत्र इकबाल बेलिम निवासी ऊंटों की घाटी सूरसागर ने रिपोर्ट दी कि 10 जून को सुबह लगभग 3.00 बजे से 3.30 बजे उसके बंद मकान में चोर घुस गये व घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व रुपए चोरी कर ले गए।
पुलिस की टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी स्त्रोत व आस पास के क्षेत्र व रुट के सीसीटीवी कैमरे चैक कर नकबजनों साजिद,मुकेश उर्फ कुबा, सैफअली उर्फ सेफ, पृथ्वीराज उर्फ पीयुष व संजय को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान व पुछताछ के गिरफ्तार कर किया गया। आरोपियों से चोरी का माल भी बरामद किया गया।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने नागौरी गेट अंदर दरगाह के सामने रहने वाले साजिद हुसैन,चांदपोल बड़ी भील बस्ती निवासी मुकेश उर्फ कुबा,नया तालाब मालियों की बगेची नागौरी गेट निवासी सैफ अली उर्फ सैफू,तिलक नगर हरिजन बस्ती उदयमंदिर निवासी पृथ्वीराज उर्फ पीयुष एवं संजय को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में यह भी थे शामिल
पुलिस टीम में एसआई चंद्रकिशोर,एसआई पाबूदान सिंह,हैडकांस्टेबल महेंंद्र सिंह,कांस्टेबल मोहन राम,चैनाराम,श्रवण सिंह, मनीष,राजेंद्र एवं मांगीलाल शामिल थे।
