Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

80 वर्ष से अधिक आयु के रेल पेंशनभोगियों को मिलेगी विशेष सुविधा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर। भारत सरकार के कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा 30 अक्टूबर को ओसियां रेलवे स्टेशन परिसर में 80 वर्ष से अधिक आयु के रेल पेंशनभोगियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पिंटू लाल मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।शिविर का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ रेल पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें इसकी प्रक्रिया एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है।

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

इस पहल से वरिष्ठ पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया सरल,सुगम एवं सुविधाजनक बनाने में सहायता मिलेगी। शिविर में आने वाले पेंशन भोगियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ आधार कार्ड की प्रति,आधार से लिंक अथवा पंजीकृत मोबाइल नंबर,बैंक पासबुक तथा नवीनतम पेंशन भुगतान आदेश की प्रति अवश्य लेकर आएं।

वरिष्ठ एवं अस्वस्थ पेंशनभोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम विजिट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सहूलियत मिल सकेगी।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान

October 30, 2026