आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार। भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी) जोधपुर में मानव निर्मित सेल्युलोसिक फाइबर्स (एमएमसीएफ) पर विशेषज्ञ सेमिनार आयोजित किया गया।

मुख्य वक्ता अंकुर थोराट और सह-वक्ता मोहम्मद अयाज मलिक ने विस्कोस,विस्कोस मिश्रित और एमएम सीएफ फाइबर्स के तकनीकी पहलू,कपड़ों की किस्में,सस्टेनेबिलिटी और उद्योग की वर्तमान जरूरतों पर जानकारी दी।

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

वरिष्ठ व्याख्याता मनीष माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में करीब 100 छात्र और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। समापन पर वरिष्ठ व्याख्याता विक्रम सिंह ने आभार व्यक्त किया।