Doordrishti News Logo

पुलिस ने 15 दिन में पकड़े छह वाहन चोर 33 बाइक बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस ने 15 दिन में पकड़े छह वाहन चोर 33 बाइक बरामद। जिला पश्चिम पुलिस ने पिछले 15 दिनों में वाहन चोरों पर अंकुश लगाते हुए छह अभियुक्तों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने अब तक 33 बाइक जब्त किए हैं।कार्रवाई अलग अलग थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के सुपरविजन में एडीसीपी पश्चिम नरेन्द्रसिंह देवड़ा के निर्देशन में जिला पश्चिम क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

पांच नकबजन गिरफ्तार चोरी का माल बरामद

पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर आसूचना संकलन के साथ ही घटनास्थलों एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी संसाधनों एवं आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों का उपयोग करते हुए अपराधियों के आवागमन एवं गतिविधियों का गहन अध्ययन किया गया।

अथक प्रयास,मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा शातिर मोटरसाइकिल चोरों की सघन तलाश एवं दबिश की कार्रवाई की गई। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई एवं सतत निगरानी के परिणामस्वरूप चोरी की वारदातों में संलिप्त अपराधियों के संबंध में महत्व पूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिनके आधार पर कुल 33 मोटर साइकिल अब तक बरामद की जा चुकी है।

पुलिस थाना बासनी द्वारा 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए और 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस थाना सरदारपुरा द्वारा 03 मुलजिम गिरफ्तार कर 18 मोटरसाइकिल और पुलिस थाना बोरानाडा द्वारा 01 मुल्जिम को गिरफ्तार कर एक गाड़ी को जब्त किया गया।

Related posts:

शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल

July 16, 2026

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026