अग्नि कर्म से मिली एड़ी के असहनीय दर्द से राहत
मरीज बची सर्जरी से
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अग्नि कर्म से मिली एड़ी के असहनीय दर्द से राहत। एलोपैथी में “कैल्केनियल स्पर” का इलाज दर्द निवारक या सर्जरी है। राजकीय जगदम्बा आयुर्वेदिक अस्पताल, मसूरिया में आयुर्वेद की ‘अग्नि कर्म’ पद्धति से मरीज को तुरंत आराम मिला।
कला फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी रश्मि देवनानी एड़ी के असहनीय दर्द से परेशान थीं। एक्स-रे में हड्डी बढ़ी मिली। चिकित्सा अधिकारी डॉ.पूर्णेश विश्नोई ने जांच के बाद अग्नि कर्म की सलाह दी। सहमति से गर्म लोहे की शलाका द्वारा संबंधित बिंदुओं पर अग्नि कर्म किया गया,जिससे तुरंत आराम मिला।
फाउंडेशन अध्यक्ष हरीश देवनानी बोले सर्जरी के साइड इफेक्ट के डर से आयुर्वेद में आए। बिना दवा,बिना ऑपरेशन दर्द कम हुआ।
सचिव नरेंद्र श्रीमाली ने कहा कि मसूरिया आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्म सहित असाध्य रोगों का इलाज हो रहा है। घुटने और कमर दर्द के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
डॉ.पूर्णेश विश्नोई ने सफलता का श्रेय टीम को दिया। डॉ.धीरज गहलोत, कंपाउंडर कैलाश,नर्स प्रियंका,गायत्री,प्रदीप समेत स्टाफ के सहयोग से मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
