अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
रात को चंद्रोदय के बाद किया व्रत का पारणा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत। अखंड सौभाग्य व सुख समृद्धि की कामना के लिए महिलाओं ने आज करवा चौथ का व्रत रखा। इस दौरान सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जल रही। रात को चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत का पारणा किया। सगाई हो चुकी युवतियों व नवविवाहिताओं में प्रथम करवा चौथ व्रत के प्रति विशेष उत्साह नजर आया।
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। करवा चौथ कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी में मनाया जाता है,जो आज था। ये व्रत सुबह सूर्योदय से पहले शुरू हो गया और रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूरा हुआ। दिनभर निर्जल-निराहार रहकर व्रत रखी महिलाओं ने रात्रि को उदित हुए चतुर्थी के चन्द्रमा को छलनी की ओट से निहारा।
चन्द्रदर्शन-पूजन के बाद मिट्टी के सुराहीनुमा पात्र करवा से अर्ध्य प्रदान कर पति के हाथों सात बार जल का आचमन किया
घर के बुजुर्गजन के चरण छूकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त कर पति के हाथों मिष्ठान खाकर व्रत का पारणा किया। इससे पहले सुहागिन महिलाओं ने गोधूलि वेला के बाद मां गौरी-गणेश का पूजन कर चंद्रोदय तक परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथाओं का श्रवण किया।
भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला
बाजारों में मेहंदी लगवाने भीड़ उमड़ी
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छाई रही। सुहागिन महिलाओं ने सुबह से ही बाजारों में पहुंच कर जमकर खरीदारी की। मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
करवा चौथ के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों और पैरों पर आकर्षक डिजाइनों में मेहंदी लगवाई। मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं की भीड़ के चलते काफी चहल-पहल रही। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं ने खरीदारी की। दूसरी ओर,ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं करवा चौथ के लिए सोलह शृंगार करवाने में व्यस्त नजर आईं। पर्व को लेकर बाजारों और ब्यूटी पार्लरों में दिनभर रौनक बनी रही।
Related posts:

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर कल लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

