अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव। जोधपुर के कालीबेरी स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में इस वर्ष दीपावली एवं अन्नकूट उत्सव का आयोजन 6 से 10 नवम्बर तक होगा। महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से आयोजित हो रहे इस उत्सव की पूर्व तैयारियों में भक्त समुदाय ज़ोर-शोर से सेवाकार्य में जुट गया है।
इस अवसर पर मंदिर को रंगोली,रंग-बिरंगी पताकाओं, फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जोधपुर मंदिर में यह उत्सव भक्तिमय उल्लास और पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के मुख्य प्रभारी संत श्वेतप्रकाश ने बताया कि अक्षरधाम संस्थान के द्वारा पूरे विश्व में 1800 मंदिरों में प्रतिवर्ष दीपावली और अन्नकूट उत्सव बड़े ही भव्यता से मनाया जाता है। इस बार जोधपुर में भी यह उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा,इसके लिए रोज सैकड़ों स्वयंसेवक सेवा में जुटे हुए हैं।
345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान
यह कार्यक्रम होंगे
शुक्रवार 6 नवम्बर को धनतेरस (श्रीलक्ष्मी पूजन) सायं 6:15 बजे होगा। शनिवार 7 नवम्बर को रूप चौदस (हनुमानजी पूजन) सायं 6.15 बजे किया जाएगा। रविवार 8 नवम्बर को दीपावली उत्सव एवं शारदा (बहिखाता) पूजन सायं 5:30 बजे;दीपोत्सव: सायं 7 बजे होगा।मंगलवार को अन्नकूट उत्सव एवं गोवर्धन पूजन; अन्नकूट दर्शन: प्रात: 11 से सायं 8 बजे तक होगा।10 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से मंदिर में अन्न कूट दर्शन प्रारम्भ होंगे,जिसमें ठाकुरजी के समक्ष विविध प्रकार के सात्त्विक व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। गोवर्धन पूजन भी होगा। अन्न कूट दर्शन सायं 8 बजे तक चलेंगे।
स्वामिनारायण संप्रदाय में भगवान स्वामिनारायण के समय से ही हिन्दू धर्म के सभी उत्सवों को अपार श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने की परंपरा चली आ रही है,जिसे आज भी विश्वभर के बीएपीएस मंदिरों में निरन्तर जारी रखा गया है। संतों-महंतों की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस पाँच दिवसीय धार्मिक महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
Related posts:

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

345 करोड़ रुपए के फसल बीमा दावों का भुगतान

सड़क हादसे में घायल कार सवार की मौत पुत्र ने दी रिपोर्ट

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

सात मिनट तक दुकान में रहा गल्ले से उड़ा ले गया 2.35 लाख

भावी मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान कल से

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

