Doordrishti News Logo

परिवार के लोग सोते रहे,चोर 52 हजार रुपए चुरा ले गए

जोधपुर,परिवार के लोग सोते रहे,चोर 52 हजार रुपए चुरा ले गए। शहर के महामंदिर स्थित मानसागर एरिया में एक घर में 10 दिसम्बर की रात को चोरी हो गई। परिवार के लोग नींद में थे। चोर कब घुसे इसका पता नहीं चल पाया। सुबह उठने पर चोरी का पता लगा। अब इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – अधिवक्ता और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला

महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में मानसागर शिवपुरी निवासी मनोहर पुत्र कालूराम चंदेल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 10 दिसम्बर की रात को सभी लोग घर पर सो रहे थे। तब अज्ञात चोर कब और कैसे अंदर आए पता नहीं चला। एक दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में जाकर चोरों ने सामान बिखेर कर 52 हजार रुपए चोरी कर लिए। घटना रात दो बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की कारस्तानी नजर आई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed