Doordrishti News Logo

शराब के नशे में बदमाशों ने युवक से की मारपीट

गंभीर चोट लगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के नशे में बदमाशों ने युवक से की मारपीट। शहर के झालामंड स्थित एक किराणा दुकान के सामने फार्म हाउस के पीछे कुछ बदमाश प्रवृति के युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपी शराब के नशे में थे।

तांबे के वायर चोरी मामले में खरीदार गिरफ्तार

मारपीट में युवक को गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पिता की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ कुड़ी भगतासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित लोहार कॉलोनी-नवदुर्गा कॉलोनी निवासी सिकंदर पुत्र दिलीप की तरफ से मामला दर्ज कराया गया।

इसमें बताया कि उसका पुत्र धनलक्ष्मी किराणा स्टोर के सामने एक फार्म हाउस के पीछे से निकल रहा था। तब वहां पहले से बैठे युवक शराब पी रहे थे। बदमाशों ने उसके पुत्र को रोका और मारपीट करने लगे। मारपीट से उसके पुत्र को गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।